वेतन कटौती के फैसले पर बोले संदीप सांख्यान, कहा—जनहित में उठाया गया बड़ा कदम

18 मार्च , अभिषेक मिश्रा: बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के फैसलों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया गया वेतन कटौती और खर्चों में कमी का निर्णय जनहित में है।

सांख्यान ने बताया कि केंद्र द्वारा रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करने और लोन सीमा पर पाबंदियों के चलते राज्य सरकार को यह कदम उठाना पड़ा। ऐसे में कैबिनेट रैंक वापसी और वेतन में 20 प्रतिशत कटौती का फैसला प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने की दिशा में जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कठिन हालात में भी जिम्मेदारी दिखाते हुए सख्त निर्णय लेने का साहस दिखाया है। यह कदम सरकार के खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन का संकेत देता है।

सांख्यान के अनुसार, कुछ लोगों को इससे व्यक्तिगत नुकसान हो सकता है, लेकिन व्यापक स्तर पर यह फैसला जनता के हित में है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने इसे एक सकारात्मक संदेश बताते हुए कहा कि सरकार ने जनहित को प्राथमिकता दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *