देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लापता महिला बरामद, तीन घोषित अपराधी गिरफ्तार

15 मार्च: देहरा पुलिस ने करीब एक महीने से लापता महिला का पता लगाकर उसे सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान तीन घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी और लापता लोगों की तलाश के लिए ‘पोम्पू’ (घोषित अपराधी एवं लापता व्यक्ति इकाई) नामक विशेष टीम का गठन किया गया है। इसी टीम ने 16 फरवरी को लापता हुई नेहा निवासी गांव कुंडलीहार, तहसील देहरा का सफलतापूर्वक पता लगाया।

पुलिस के अनुसार महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट देहरा थाना में दर्ज की गई थी। तलाश के बाद महिला को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार से मिला दिया गया।

इसके अलावा अभियान के दौरान रणवीर धीमान सहित तीन घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *