शिमला जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद परिसर सुरक्षित

11 मार्च: राजधानी शिमला के चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश एक ईमेल के माध्यम से भेजा गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। मुख्य भवन, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों की जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस ने मामले में बालूगंज थाना में केस दर्ज कर लिया है और ईमेल के स्रोत तथा आईपी एड्रेस की तकनीकी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की पहचान करने के लिए साइबर जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *