ऊना में HRTC बस और कार की टक्कर, 5 लोग गंभीर घायल

5 मार्च:ऊना जिले के मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर सिद्ध चलेहड़ के पास एचआरटीसी बस और मारुति कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग बैह-ढोंटा क्षेत्र में एक शोक सभा से लौट रहे थे। इसी दौरान सिद्ध चलेहड़ के पास सामने से आ रही एचआरटीसी बस से उनकी कार की टक्कर हो गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। घायलों की पहचान ऊषा देवी, मनभरी, एकता देवी, रवि कुमार और चालक अनिल कुमार के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *