परमात्मा की पहचान ही मानव जीवन का मूल उद्देश्य : के.सी. धीमान

20 फरवरी: संत निरंकारी सत्संग भवन शाहपुर में 18 फरवरी 2026 को कांगड़ा जोन के जोनल इंचार्ज श्री के.सी. धीमान की उपस्थिति में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री के.सी. धीमान ने कहा कि मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य परमात्मा की पहचान करना है। उन्होंने बाबा अवतार सिंह जी के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मनुष्य पूर्ण सतगुरु के चरणों में समर्पित हो जाता है, तब उसे ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती है। ब्रह्मज्ञान के माध्यम से व्यक्ति सत्य का बोध कर जीवन को सहजता और शांति की दिशा में अग्रसर करता है।

उन्होंने कहा कि आत्मिक ज्ञान प्राप्त होने पर मन में व्याप्त वैर, नफरत, ईर्ष्या और द्वेष जैसी भावनाएं समाप्त होने लगती हैं और जीवन में प्रेम तथा भाईचारे का भाव विकसित होता है।

इस अवसर पर मुखी महात्मा श्री अश्वनी वर्मा सहित अनेक साध-संगत सदस्य उपस्थित रहे और सत्संग का लाभ प्राप्त किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *