घर के पास खेल रही आठ साल की बच्ची से कूड़ेदान के पास दुष्कर्म कर की दरिंदगी की सारी हदें पार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

22 मार्च। मध्यप्रदेश से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां भोपाल में रहने वाली एक आठ साल की बच्ची के साथ बीते शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार  बच्ची जब अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी गुजरात के रहने वाले एक दरिंदे की नजर उस पर पड़ गई। उसने बच्ची को किसी तरह से अयोध्या नगर इलाके में नगर निगम के एक कूड़ेदान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि बच्ची को 40 तस्वीरें दिखाई गईं, जिनमें से उसने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी काले रंग का शर्ट पहने और दाढ़ी रखा आरोपी वहां आया। आरोपी ने बच्ची को पास की दुकान से तंबाकू का पाउच लाने को कहा। तंबाकू का पाउच लाने के बाद बच्ची को आरोपी ने कूड़ेदान के पीछे खड़े शख्स को उसे देने के लिए कहा। जैसे ही बच्ची कूड़ेदान के पीछे गई, आोरोपी ने उसे कूड़ेदान के भीतर धकेल दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप करने के बाद वह घटनास्थल से भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *