सुंदरनगर के निहरी में बारातियों की कार गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत और तीन घायल

27 नवम्बर: सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में पंडार चौकी के समीप वीरवार देर शाम करीब 7 बजे एक आल्टो टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी लोग बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे और वे जयदेवी से जंद्रेहड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पंडार चौकी के पास चालक का नियंत्रण खोने से कार गहरी ढांक में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे में विजय कुमार उर्फ रिंकू (36) पुत्र रामदास निवासी गांव खगराओ, डाकघर जयदेवी और पुनीत कुमार उर्फ अंकू (34) पुत्र केवल कृष्ण निवासी गांव बोडल, डाकघर जयदेवी की मौत हो गई।

वहीं, मनोज कुमार (45) पुत्र भगत राम, सुरेंद्र कुमार (42) पुत्र पोलू राम और पंकज कुमार (38) पुत्र जगत राम, तीनों निवासी गांव बोडल, डाकघर जयदेवी, तहसील सुंदरनगर घायल हुए हैं। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांडा पहुंचाया गया।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली है। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *