कांगड़ा जिले में ऑपरेटर के 100 पदों के लिए 25 से 28 नवंबर तक होंगे साक्षात्कार

19 नवम्बर: कांगड़ा जिले में पुरुषों और महिलाओं के लिए ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि किट्टी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, लुधियाना द्वारा इन पदों के लिए 25 से 28 नवंबर तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए 12वीं और आईटीआई पास 18 से 35 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में नियमित रोजगार दिया जाएगा। इस दौरान 20 हजार से 32 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

साक्षात्कार 25 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 26 नवंबर को नगरोटा बगवां, 27 नवंबर को एसडीएम कार्यालय शाहपुर और 28 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे से होंगे।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की एक प्रति और यदि उपलब्ध हो तो अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *