कांगड़ा प्रवास में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी करोड़ों रुपये की सौगात

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

15 मार्च।अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ विकास को तरजीह देती है। यही वजह है कि दो दिन तक कांगड़ा प्रवास में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करोड़ों रुपये की सौगात दी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमचाल प्रदेश सरकार तेज गति से जनता का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उपचुनाव व नगर निगमों के चुनाव भी भाजपा जीतेगी। उन्होंने बताया कई योजनाएं मुख्यमंत्री ने शुरू करके बता दिया है कि वह एक आम आदमी व किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इन योजनाओं का लाभ गरीब व जरूरतमंद लोगों को होगा।

वीर सिंह ने कहा धर्मशाला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी मेहनत कर रही है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सभी पदाधिकारी व टीम भी भाजपा की जीत के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। विधायक विशाल नेहरिया के निर्देश व मार्गदर्शन में टीम काम कर रही है। उन्होंने कहा विधायक विशाल नेहरिया ने कई सौगातें धर्मशाला को दी हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने पांच साल तक जनता को प्रताड़ित किया है। एक घर को रास्ता बना दिया है तो दो का छोड़ दिया है, दो का बनाया है तो पड़ोस में ही एक को छोड़ दिया है। इस तरह से भाई भतीजावाद किया गया है।

सांसद किशन कपूर व विधायक विशाल नेहरिया को नगर निगम की बैठकों का निमंत्रण तक नहीं होता था। ऐसे में नगर निगम का विकास सिफर रहा है। अब करोड़ों रुपये के नगर निगम में काम करवाने के लिए मुख्यमंत्री से शिलान्यास करवाए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *