ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण शुरू, 16 नवंबर तक पुरुष-महिला अभ्यर्थियों की होगी परीक्षा

13 नवम्बर: ऊना जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया 16 नवंबर तक पुलिस लाइन झलेड़ा के ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। जिला पुलिस के अनुसार, अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के आधार पर अलग-अलग तिथियों में परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 13 नवंबर को पुरुष अभ्यर्थी रोल नंबर 80067972 से 80069471 तक शारीरिक परीक्षण में शामिल होंगे। 14 नवंबर को रोल नंबर 80069472 से 80070971 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। इसी तरह 15 नवंबर को रोल नंबर 80070972 से 80072586 तक के पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। जबकि 16 नवंबर को महिला अभ्यर्थियों के रोल नंबर 90026766 से 90028476 तक शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 6 बजे पुलिस लाइन झलेड़ा के ग्राउंड में पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षण स्थल पर अभ्यर्थियों के साथ माता-पिता या अभिभावकों को आने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सामान, लगेज, मोबाइल फोन और अन्य कीमती वस्तुएं लाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरमथ ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को भी कहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *