गगरेट में तेज रफ्तार कार का कहर, दो राहगीरों की मौत, बाइक सवार गंभीर घायल

13 नवम्बर: गगरेट के जाड़ला कोईड़ी गांव में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जमकर कहर बरपाया। बेकाबू कार ने पहले एक बस को टक्कर मारी और फिर मोटरसाइकिल सवार सहित दो राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो राहगीरों की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। मृतकों की पहचान शक्ति कपूर और प्रोमोद कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुरुवार को ही काम की तलाश में क्षेत्र में पहुंचे थे। वहीं, हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार छोटे लाल भी उत्तर प्रदेश का निवासी है।

हादसे के दौरान कई अन्य लोग भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि जाड़ला कोईड़ी में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *