गगरेट में कामगारों की हड़ताल टलने के बाद सुचारू रूप से चला उद्योग में काम

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

18 फरवरी।बुधवार शाम को कामगारों और उद्योग प्रबंधन के मध्य प्रशासन ने मध्यस्ता करके दोनों पक्षों में समझौता करवाने के बाद उद्योग में काम सुचारू रूप से चला। उद्योग के बाहर और अंदर किसी भी तरह की कोई हलचल नहीं देखी गई। बुधवार शाम एसडीएम विनय मोदी के नेतृत्व में प्रशासन ने उद्योग प्रबंधन और कामगारों के साथ बैठक की जिसमें कामगारों की मांग थी कि जो कुछ लोगों को शोर्ट नोटिस जारी किया है। वो उद्योग प्रबंधन वापिस ले।इस पर उद्योग प्रबंधन ने कामगारों से नवंबर माह में कई गई तीन दिवसीय हड़ताल पर लिखित माफी मांगे और जिन कुछ लोगों को नोटिस जारी किया है वो कामगार इस मामले पर प्रबंधन से अकेला अकेला लिखित में माफी मांगे उसके बाद उद्योग प्रबंधन इन कुछ लोगों के खिलाफ करवाई स्थगित कर देगा।

दोनों पक्षों में लिखित समझौता होने बाद कामगारों ने उद्योग में होने वाली प्रस्तावित हड़ताल को वापिस ले लिया और हड़ताल को टाल दिया। उद्योग में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी हुई और कामगार उद्योग में पहले की तरह काम कर रहे हैं। कामगार नवंबर माह में एक कामगार के अपने घर पर आत्महत्या करने के बाद तीन दिन के हड़ताल पर चले गए थे जिस पर उद्योग प्रबंधन ने 3 दिन हड़ताल और 2 दिन बतौर जुर्माना कामगारों को किया था। इस हड़ताल को लेकर कुछ लोगों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।इसी मामले को लेकर कामगार वीरवार को हड़ताल करने जा रहे थे लेकिन अब इस हड़ताल को प्रशासन ने कामगारों और उद्योग प्रबंधन के साथ बैठक करके सुलझा लिया है। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया कि उद्योग में शांति व्यवस्था बनी हुई है और उद्योग में सुचारू रूप से कार्य चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *