शाहपुर के हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया इंजीनियरिंग दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

15 सितम्बर: शाहपुर स्थित हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में इंजीनियरिंग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन रमन कायस्था रहे। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक दुष्यंत कायस्था, वाइस चेयरमैन स्वाति कायस्था, प्राचार्य डॉ. अर्जुन कुमार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सर एम. विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। चेयरमैन रमन कायस्था ने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा आधुनिक युग की आधारशिला है। इंजीनियरों की भूमिका नई तकनीकों के विकास के साथ-साथ समाज की समस्याओं का समाधान खोजने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भी है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए रील-मेकिंग, रंगोली, ट्रेज़र हंट, पावर प्वाइंट प्रस्तुति और क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं की मुख्य थीम इंजीनियरिंग रखी गई थी। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, तकनीकी ज्ञान, तार्किक क्षमता और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीक से जुड़े विषयों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। वहीं ट्रेज़र हंट में टीमों ने विभिन्न संकेतों और पहेलियों को हल करते हुए अपनी तार्किक सोच, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान और समय प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। पावर प्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, नवाचार और भविष्य की इंजीनियरिंग जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

प्रबंध निदेशक दुष्यंत कायस्था ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें तकनीकी क्षेत्र में निरंतर सीखने और नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। वाइस चेयरमैन स्वाति कायस्था ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। प्राचार्य डॉ. अर्जुन कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में रील-मेकिंग और ट्रेज़र हंट प्रतियोगिता में बी.टेक. इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) के पांचवें सेमेस्टर ने प्रथम स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे सेमेस्टर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। पावर प्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में बी.टेक. AI एवं ML ने प्रथम, बी.ए. एलएल.बी. पांचवें सेमेस्टर ने द्वितीय और बीसीए तीसरे सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता में बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग तीसरे सेमेस्टर ने प्रथम, बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग दूसरे सेमेस्टर ने द्वितीय और बी.टेक. AI एवं ML ने तृतीय स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ रचनात्मकता, नवाचार, टीमवर्क, नेतृत्व और समस्या समाधान जैसे कौशलों को व्यवहारिक रूप से प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, आयोजकों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *