9 सितंबर: नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों को भरने के लिए 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक की आयु के बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के अलावा ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल नालागढ़ रहेगा।
उन्होंने बताया कि पात्र युवा, जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।