अनूप ठाकुर बने भरमौर ब्लॉक कांग्रेस के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर

7 सितम्बर, बबलू सूर्यवंशी: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सोशल मीडिया विभाग ने भरमौर ब्लॉक के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी अधिसूचना के तहत अनूप ठाकुर को भरमौर ब्लॉक का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

अनूप ठाकुर इससे पहले भी कांग्रेस संगठन के सोशल मीडिया विभाग में सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में वह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, जिला कोऑर्डिनेटर और प्रदेश कोऑर्डिनेटर सहित विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। लंबे समय से सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अनूप ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, संगठन महासचिव विनोद सुल्तानपुरी और प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन रोहित वात्स धामी का आभार जताया। उन्होंने पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी और जिला चंबा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी का भी धन्यवाद किया।

अनूप ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *