जनता को प्रदेश की समस्‍याओं के प्रति जागरूक करने के लिए मार्च में सम्‍मेलन करेगी कांग्रेस

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

13 फरवरी।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की समस्याओं पर लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस सम्मेलन करेगी। शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ के पदाधिकारियों के साथ राठौर ने बैठक की। यह सम्मेलन मार्च के पहले व दूसरे सप्ताह के बीच आयोजित किए जाएंगे, जबकि इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी 25 फरवरी को सोलन में  किसान सम्मेलन का आयोजन करेगी।

राठौर ने आरोप लगाया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में प्रदेश सरकार ने सरकारी मशीनरी, धनबल, प्रलोभन व डरा धमकाकर कर जनमत को चुराया है, जो प्रत्याशी भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार को हरा कर जीता हो भाजपा उसे अपना कैसे कह सकती है। कांग्रेस अब भाजपा के ऐसे किसी भी हथकंडे को सफल नहीं होने देगी, इसके लिए सभी अग्रणी संगठनों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। बैठक में रजनीश किमटा, यशपाल तनाईक, अनुराग शर्मा, जैनब चंदेल, निगम भंडारी, यदोपति ठाकुर और छतर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *