जागरूकता को बनाए रखें तालमेल, प्रदेश कांग्रेस ने अपने अग्रणी संगठनों के साथ तैयारी की रणनीति

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

13 फरवरी। कांग्रेस के अग्रणी संगठन प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों व पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी सम्मेलनों का आयोजन करेंगे। इन सम्मेलनों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक पार्टी पदाधिकारी विशेष तौर पर शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित अग्रणी संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी को आपसी तालमेल के साथ लोगों के बीच जाना है। बैठक में तय किया गया कि यह सम्मेलन मार्च के पहले व दूसरे सप्ताह के बीच आयोजित किए जाएंगे, जबकि इससे पूर्व किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 25 फरवरी को सोलन में किसान सम्मेलन का आयोजन कर रही है।

श्री राठौर ने कहा कि आने वाले चार नगर निगम के चुनावों में भाजपा सरकार कोई हेराफेरी न कर सके, इसके लिए इन पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों को अपने अपने स्तर पर अपने प्रभारी, सह प्रभारी और वार्ड प्रभारी नियुक्त करने होंगे। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी संगठनों को पूरे तालमेल के साथ इन चुनावों में उतरना है। बैठक में कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, सचिव यशपाल तनाईक, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *