13 को रिज पर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह, प्रतिमा के अनावरण की तारीख फाइनल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

17 सितम्बर।रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्तूबर को किया जाएगा। वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन पहले उनके जन्मदिवस 23 जून, 2025 को प्रस्तावित था, किंतु हिमाचल प्रदेश में आई भीषण वर्षा व प्राकृतिक आपदा तथा राज्य में हुई जानमाल की भारी क्षति को देखते हुए ट्रस्ट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस महत्वपूर्ण समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया था।वीरभद्र सिंह जी की परंपरा का सम्मान करते हुए फाउंडेशन ने इस आपदा के समय राहत कार्यों में अपना योगदान देते हुए 11 लाख की राशि उपायुक्त मंडी को उन बच्चों की शिक्षा के लिए अर्पित की, जिन्होंने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया। अब कांग्रेस हाईकमान की सहमति तथा प्रदेश नेतृत्व के परामर्श से यह आयोजन 13 अक्तूबर, 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (सांसद, लोकसभा) एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तथा कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी स्वास्थ्य अनुमति होने पर आयोजन में सम्मिलित होना प्रस्तावित है। विक्रमादित्य ने कहा कि वीरभद्र सिंह फाउंडेशन प्रदेशवासियों, समस्त श्रद्धालुजनों एवं मीडिया को इस ऐतिहासिक समारोह का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *