बिलासपुर निवासी सेना के जवान का कर्नाटक में हादसे से निधन, गांव में मातम

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

13 सितंबर।हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के उपमंडल सदर की कोठीपुरा पंचायत के चलेहली गांव से संबंध रखने वाले सेना के जवान अजय ठाकुर (26) पुत्र धर्म सिंह का असमय निधन हो गया। जवान की मौत की खबर मिलते ही न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

अजय ठाकुर भारतीय सेना के लिपिक संवर्ग में कार्यरत थे और इन दिनों कर्नाटक में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार देर रात अचानक हुए किसी हादसे में उनकी जान चली गई। हालांकि हादसे के सही कारणों की जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। सेना की ओर से परिवार को प्राथमिक सूचना दी गई है, जबकि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

सूचना मिलते ही अजय ठाकुर के परिजन तुरंत कर्नाटक के लिए रवाना हो गए हैं। जवान का पार्थिव शरीर रविवार तक पैतृक गांव चलेहली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शव पहुंचने के बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

अजय ठाकुर की मौत की खबर ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग इस जांबाज सपूत की असमय विदाई को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं कर पा रहे। पंचायत प्रधान सतदेव शर्मा ने जवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजय का जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

गौरतलब है कि जवान अजय ठाकुर अपने सौम्य स्वभाव और कर्मठता के लिए गांव में जाने जाते थे। उनकी असमय मृत्यु से न केवल गांव बल्कि पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *