4 अगस्त: पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने थाना मैक्लोडगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस, केस प्रॉपर्टी सहित विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ-साथ एनडीपीएस और साइबर अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने तथा बीट प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए। पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होटल संचालकों द्वारा सी-फॉर्म भरने, पुलिस सत्यापन करवाने और सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।