कोटला कल्लर स्कूल में बैग फ्री डे पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल 

नादौन। राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में शनिवार को बैग फ्री डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें प्रातः कालीन सत्र में शिक्षकों द्वारा छात्रों को विभिन्न विषयों से अवगत करवाया गया। सर्वप्रथम मुख्याध्यापिका अंजुला शर्मा ने छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए ये गतिविधियां महत्वपूर्ण स्थान निभाती हैं। करियर काउंसलिंग व गाइडेन्स में शिक्षक अजेश पाल ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में शिक्षा व रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। इसी क्रम में शिक्षक देशराज शर्मा ने रोड सेफ्टी के बारे में बताया व ट्रैफिक नियमों के बारे में सचेत किया। शिक्षक रविन्द्र कुमार ने छात्रों को किशोरावस्था के बारे बताया व उसके विभिन्न पक्षों के विषय में भी बताया। विज्ञान शिक्षिका पूजा कुमारी ने स्वास्थ्य सुरक्षा और पोस्को एक्ट के विषय में अवगत किया।

 

संस्कृत शिक्षक डॉ. अमित शर्मा ने जूनियर रेड क्रॉस यूनिट के बारे में बताया व उसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। हिंदी शिक्षिका अंजू शर्मा ने नशा मुक्ति अभियान के बारे में बताते हुए नशे से बचने के लिए प्रेरित किया व कुसंगति से बचे रहने के लिए प्रेरित किया। सायंकालीन गतिविधियों में विद्यालय में उपस्थित बीएड प्रशिक्षु अध्यापकों सचिन, कार्तिक, कनिका, दीपिका, चांदनी, आकांक्षा, समृद्धि और प्रिया द्वारा छात्रों के लिए मनोरंजक व शिक्षाप्रद खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें लड़कों व लड़कियों के लिए अलग अलग लेमन स्पून रेस, नीडल एन्ड थ्रेड रेस, म्यूज़िकल चेयर व ब्लाइंड फोल्ड खेलों का आयोजन किया गया।

 

लड़कों की लेमन रेस में पीयूष प्रथम, सक्षम द्वितीय व अजय तृतीय रहे। लड़कियों में कृतिका प्रथम, शगुन द्वितीय, व रुचि तृतीय रही। थ्रेड एंड नीडल रेस में हर्षिता, वैष्णवी, व कोमल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। लड़कों में अंशुल व सक्षम प्रथम, सूर्यांश व वीरेन द्वितीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में अजय विशाल प्रथम, और पीयूष द्वितीय स्थान पर रहे।

म्यूज़िकल चेयर में रुचि प्रथम व श्रुति द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कों के वर्ग में सौरव प्रथम व पीयूष द्वितीय रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *