राकेश चौहान ने सांसद राजीव भारद्वाज को भाजपा चुनाव अधिकारी नियुक्त होने पर दी बधाई

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। कांगड़ा चंबा के संसद डॉ. राजीव भारद्वाज को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन का चुनाव अधिकारी नियुक्त होने पर जिला भाजपा महासचिव राकेश चौहान ने उन्हें बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर भारद्वाज के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन के निष्पक्ष और लोकतांत्रिक से चुनाव होंगे। राकेश चौहान ने जिला कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी की टीम ओर से भी उन्हें बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, शाहपुर मंडल के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव मनजीत, तिलक पाटकू, महामंत्री जन्म सिंह ठाकुर, महा मंत्री सतीश, प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव रजनी ठाकुर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कौशल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनी बाला, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, एस टी मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सुरजन, मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा के नेतृत्व में सारी टीम ने सांसद राजीव भारद्वाज को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शाहपुर मंडल आशा करता है कि उनके नेतृत्व में निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से और अच्छे चुनाव होंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *