घायलों के इलाज को प्रदेश में भी तय हो विशेष पुलिस दल

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल 

पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने सडक़ दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को तुरंत इलाज के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया है। इसके कारण ही दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 40 प्रतिशत कम हो गई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि वह भी हिमाचल में सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने की कोशिश भी करें। आबादी बढ़ रही है और गाडिय़ों की सख्या उससे भी अधिक बढ़ रही है। दुर्भाग्य से जल्दी और जल्दबाजी की मूर्खता भी बढ़ रही है। इसलिए सडक़ दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। सबसे बड़ा कारण यह है कि भारत में न तो कानून के लिए सम्मान है और न ही कानून का डर है।

अन्य देशों में बहुत कम दुर्घटनाएं होती हैं। कारण केवल सख्त सजा का बहुत अधिक डर रहता है। शांता कुमार ने कहा कि सरकारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में 90 प्रतिशत दुर्घटनाएं तेज गति, शराब पीकर गाड़ी चलाना और नियम तोडऩे से होती हैं। सख्त सजा के डर से इन दुर्घटनाओं को बहुत कम किया जा सकता है। 25 हजार रुपए जुर्माना और छह महीने के लिए लाइसेंस रद्द करने का कानून बनाया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *