खरगे की अपील- हरियाणा का भविष्य बदलना है तो दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए EVM बटन दबाने की गूंज 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान शनिवार को मतदान के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा का भविष्य बदलना है, तो ईवीएम पर बटन दबाने की आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए।

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। खरगे ने एक्स पर शेयर कर लिखा- आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मेरी सभी 36 बिरादरी समेत हरियाणा के लोगों से अपील है कि वे ज़रूर वोट डालें। आपका एक वोट हरियाणा को खुशहाली और सामाजिक न्याय की दिशा में ले जाएगा। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की समस्याओं का जिक्र किया, जिसमें बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, प्रश्नपत्र लीक, गांवों और शहरों की बदहाली, महिला असुरक्षा, सामाजिक भेदभाव और आर्थिक असमानता शामिल हैं।

https://x.com/kharge/status/1842392249109242150

 

खरगे ने आगे लिखा- इन सब पर विराम लगाने के लिए आज आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हरियाणा का भविष्य बदलना है, तो ईवीएम का बटन दबाने की गूंज दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए। मैं युवाओं खासकर पहली बार वोट डालने वाले नागरिकों से भी लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *