झूठ और लूट की राजनीति करती है कांग्रेस : CM नायब सिंह

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

चडीगढ़। हरियाणा में मतदान के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मतदाताओं को धोखा देकर राज्य को लूटने की नीति अपनाती है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- “कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है और हरियाणा की जनता इसे समझ चुकी है। लोगों ने तय कर लिया है कि वे तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाएंगे।”

सैनी मतदान करने वालों में से एक थे। उन्होंने अपनी पत्नी सुमन के साथ अंबाला जिले के नारायणगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव मिर्जा में वोट डाला। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

सैनी कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं। वोट डालने से पहले उन्होंने अपने गांव में गुरु रविदास मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने कहा, “हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है, भाजपा भारी बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बेहतरीन काम किया है और किसान उनकी नीतियों से खुश हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *