उपल्ब्धि : राष्ट्रीय अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट के लिए हुआ शाहपुर स्कूल के अंकुश का चयन

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के नौवीं कक्षा के छात्र अंकुश का चयन राष्ट्रीय अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल जरियाल ने बताया कि हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे स्कूल के छात्र खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय हॉकी खेल के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि अंकुश शाहपुर के क्यारी का निवासी है। अंकुश ने इस उपलब्धि को हासिल कर स्कूल और शाहपुर क्षेत्र के लिए एक इतिहास रचा है। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट और खिलाड़ी अंकुश के साथ-साथ उसके परिजनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

अंकुश हिमाचल प्रदेश की टीम की तरफ से हिस्सा लेगा। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आगामी समय में जनवरी में होना संभावित है।

 

Yy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *