हिमाचल : युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती के लिए युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। कांस्टेबल के 1088 पदों पर भर्ती की अधिसूचना गुरूवार को पहले नवरात्र पर हिमाचल लोक सेवा आयोग ने जारी कर दी है। पिछली पुलिस भर्ती विवादों में रहने की वजह से सुक्खू सरकार ने इस बार हिमाचल लोकसेवा आयोग को भर्ती का जिम्मा सौंपा है।

आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्न की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरा जाएगा। इनमें कांस्टेबल (पुरुष) के 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवार को बैंड लेवल-3 वेतनमान (20200 – 64000 रुपये) मिलेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर 31 अक्टूबर 11:59 बजे तक किया जा सकेगा।

 

Yy

 

पुरुष कांस्टेबल के कुल 708 पदों में अनारक्षित 208, अनारक्षित (हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड) 19, अनारक्षित (होमगार्ड) 54, एससी(यूआर)101, एससी(स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड)16 ,एससी बीपीएल) 24, एससी (होमगार्ड) 27,एसटी (यूआर)20, एसटी (बीपीएल) 8, एसटी (होमगार्ड) 4, एसटी (पूर्व एसएम के वार्ड)1, ओबीसी (यूआर) 81,ओबीसी ( स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड) 14 ,ओबीसी (बीपीएल) 25, ओबीसी ( होमगार्ड) 22, ईडब्ल्यूएस 68 और ईडब्ल्यूएस (होमगार्ड) के 13 पद शामिल हैं। वहीं महिला कांस्टेबल के कुल 380 पदों में अनारक्षित 104 ,अनारक्षित (स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड) 9 ,अनारक्षित (भूतपूर्व सैनिक का वार्ड) 31,अनारक्षित (गृह रक्षक) 24, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) 46, स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड 05, अनुसूचित जाति (बीपीएल)10, भूतपूर्व सैनिक का वार्ड 11, अनुसूचित जाति (अनारक्षित)13, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित)13, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) 3, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) 4, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) 38 ,अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड 5, ओबीसी (बीपीएल) 11, ओबीसी (पूर्व सैनिक का वार्ड)7, ओबीसी (होमगार्ड) 11, ईडब्ल्यूएस 32 और ईडब्ल्यूएस (होमगार्ड) के तीन पद शामिल हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि कांस्टेबल पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं, पात्रता शर्तें और परीक्षा शुल्क आदि का ब्यौरा विस्तृत विज्ञापन में दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *