शक्ति सिंह बने तकनीकी शिक्षा कर्मचारी संगठन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष

Spread the love

Yy

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। आईटीआई तकनीकी शिक्षा विभाग जिला कांगड़ा कर्मचारी संघ के चुनाव में शक्ति सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव अराजपत्रित महासंघ कांगड़ा जिला के प्रधान राजिंदर मन्हास, शाहपुर ब्लॉक के प्रधान शेलेंद्र पठानिया व नरेश कुमार चुनाव आब्जर्वर की अध्यक्षता में सम्पन हुआ, जिसमें जिला के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों व अनुदेशक वर्ग ने भाग लिया।

चुनाव में सर्वसहमति से शक्ति सिंह को प्रधान तथा अमनीष शर्मा को महासचिव चुना गया जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर पुष्प दीप की ताजपोशी की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार व अतुल शर्मा को दायित्व सोंपा गया, जबकि संदीप कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। चुनावी बैठक में अन्य कार्यकारणी का गठन भी किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारणी ने महासंघ के जिला प्रधान व ब्लाक प्रधान का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।

सुरजीत राणा ने दी बधाई

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर की आईएमसी के चेयरमैन सुरजीत सिंह राणा ने नव गठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समस्त कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने के साथ साथ सभी कर्मचारी एक कर्मचारी की भूमिका को भी पूरी लगन, मेहनत, ईमानदारी व अनुशासन से निभाते हुए अन्यों के लिए एक प्रेरणा बनेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *