मंडी: सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार, ‘विनय अमर रहे’ नारों से गूंजा क्षेत्र

Spread the love

Yy

आवाज ए हिमाचल

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र की पिपली पंचायत के पोहल गांव निवासी 25 वर्षीय सैनिक विनय कुमार ने जालंधर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनका निधन शनिवार को हुआ, जिसके बाद सोमवार को उनकी पार्थिव देह घर पहुंची। मंगलवार को उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने ‘विनय अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा।

परिजनों की चीख-पुकार और भावनाओं के साथ, बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। विनय कुमार की मृत्यु का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अगस्त में छुट्टी काटने के बाद वे सितंबर में फिरोजपुर में अपनी सेवाएं देने गए थे।

 

आपको बता दें कि 11 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभ में उन्हें पीलिया का पता चला और फिर जालंधर के अस्पताल में भर्ती किया गया। 18 दिनों तक विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बाद उनकी मृत्यु की खबर आई।

विनय कुमार ने भारतीय सेना में पिछले पांच वर्षों से सिपाही के रूप में सेवाएं दी थीं। उनके निधन पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी दी कि स्थानीय एसडीएम को सैनिक के स्वास्थ्य कारणों से निधन की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी विनय कुमार के निधन पर शोक जताया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *