हिमाचल : 8 HPS अधिकारियों का तबादला, 5 के नियुक्ति आदेश जारी

Spread the love

Yy

आवाज ए हिमाचल

शिमला। प्रदेश सरकार ने 8 एचपीएस बदलने के साथ ही 5 अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव की तरफ से मंगलवार को इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार एसपी वैल्फेयर पुलिस मुख्यालय विनोद कुमार को एआईजी यातायात, पर्यटन और रेलवे (टीटी एंडआर) शिमला लगाया गया है।

 

इसी तरह नियुक्ति का इंतजार कर रहे एसपी सुशील कुमार को पुलिस अधीक्षक कारागार शिमला, कमांडैंट प्रथम बटालियन होमगार्ड किन्नौर पंकज शर्मा को एसपी वैल्फेयर पुलिस मुख्यालय शिमला, एएसपी द्वितीय रिजर्व बटालियन सकोह सुरेश कुमार को कमांडैंट प्रथम बटालियन होमगार्ड किन्नौर, नियुक्ति का इंतजार कर रहे एएसपी सोमदत्त को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह, डीएसपी तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह अमर सिंह को डीएसपी प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा, डीएसपी क्राइम सीआईडी शक्ति सिंह को डीएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय, नियुक्ति का इंतजार कर रहे अजय कुमार को डीएसपी द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह, डीएसपी विक्रम चौहान को डीएसपी क्राइम सीआईडी, डीएसपी जिला मुख्यालय मंडी देवराज को एसडीपीओ पधर और नियुक्ति का इंतजार कर रहे डीएसपी संजीव कुमार को एसडीपीओ धर्मपुर लगाया गया है।

डीएसपी प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा ओम प्रकाश को डीएसपी तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह और एसडीपीओ पधर दिनेश कुमार को डीएसपी जिला मुख्यालय मंडी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *