शाहपुर में 5000 युवाओं को अपने साथ जोड़ेगा भाजयुमो 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

ब्यूरो, शाहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल शाहपुर की बैठक मंडल अध्यक्ष अरुण कौशल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष शाश्वत कपूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Yy

बैठक का विषय पूरे भारतवर्ष में चल रहा सदस्यता अभियान के ऊपर था। इसको लेकर शाश्वत कपूर ने बताया कि शाहपुर में चल रहा सदस्यता अभियान पहली अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जोरों शोरों से चलेगा और शाहपुर विधानसभा के शिक्षण संस्थान, गवर्नमेंट आईटीआई, जिम, खेलों के मैदान में जितने भी युवा के साथ या मोर्चा मुलाकात करेगा उन्हें भारतीय जनता पार्टी के बारे में बताया जाएगा। शाहपुर में लगभग 5000 युवाओं को जोडा जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *