लखनऊ में आयोजित साहित्य उत्सव में हिमाचल के दो कवियों ने बांधा समां

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, धर्मशाला। शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था की ओर से लखनऊ में आयोजित साहित्य उत्सव में हिमाचल के दो साहित्यकारों हाकम भरद्वाज और टेक चंद सिप्पी ने भी शिरकत की। इस दौरान शब्दाक्षर संस्था के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने सभी को बधाई दी है।

शब्दाक्षर ‌के‌ समायोजन के‌ अंतिम समूह का‌ कविता पाठ ‌ गत रात 11‌ बजे को सम्पन्न हुआ।

 

इस दौरान शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कवि हाकम भारद्वाज दरटालवी को इस समायोजन का कार्यकारी अध्यक्ष चुना। इस ‌अंतिम समूह ‌में लगभग 50 वरिष्ठ और‌ वशिष्ठ ‌ कवियों ने अपनी ‌कवितायें सुनाई।

हाकम भारद्वाज ने शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के पदाधिकारियों का कार्यक्रम में मिले सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उन्हें जम्मू कश्मीर ‌से‌ लेकर कन्याकुमारी तक के‌ सभी कवियों ‌और‌ कवित्रियों को समझने और सुनने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ हिमाचल के शबदाक्षर के ‌महासचिव टेक ‌चंद सिप्पी ‌ने भी भाग लिया और अपनी कविताओं ‌से‌ पूरे सदन को गुदगुदाया। टेक ‌चंद सिप्पी  भी सभी कवियों और कवित्रियों का‌ धन्यवाद किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *