शहीद कैप्टन रमेश चंद्र शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

कोहली, शाहपुर। गांव सदुं में स्थापित शहीद कैप्टन रमेश चंद्र शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । 15 सितंबर 1965 को भारतीय सेना के तोपखाने की 86 लाइट रेजीमेंट में सेवाएं देते हुए 1965 के भारत पाक युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा सदुं में उनका स्मारक का निर्माण करवाया गया है।

इस मौके पर विंग कमांडर अशोक शर्मा, रिटायर्ड प्रिंसिपल कमलेश चंद्र शर्मा, बलदेव सिंह पठानिया ,रणवीर सिंह जमवाल, श्रीकांत लगवाल, रिटायर्ड प्रिंसिपल नरेश लगवाल, गुलवंत सिंह पठानिया, उत्तम सिंह जमवाल, पंजाब सिंह, सुखदेव सिंह पठानिया, शिशुपाल पठानिया ,सुदर्शन सिंह पठानिया, अभय शर्मा, उपेंद्र पठानिया, नागेंद्र सिंह जमवाल, जगदीश चंद्र, करनैल सिंह, विक्रम सिंह, अश्विनी पठानिया, राकेश सिंह जमवाल, पपिंदर पठानिया, विजय जसवाल, संतोष सिंह जमवाल, राजेंद्र चौधरी भुवनेश शर्मा इत्यादि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *