शाहपुर में अनुराग ठाकुर ने की भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को शाहपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी विशेष रूप से मौजूद रही। शाहपुर के 39 मिल में स्थित सामुदायिक भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जैसे ही अनुराग ठाकुर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ अनुराग ठाकुर का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

अनुराग ठाकुर ने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को सदस्य अभियान को तेज करने के टिप्स दिए।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा को शाहपुर मंडल में 31 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 16 करोड़ से भी अधिक सदस्य हैं। उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार की विभिन्न कमियों को उजागर भी किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों को वेतन देना मुश्किल हो गया है। सरकार कर्जा पर कर्जा ले रही है। उन्होंने बताया कि 2021 तक पिछले 70 सालों में हिमाचल पर सिर्फ 62 हजार करोड़ का कर्जा था जो अब 95 हजार से अधिक हो गया। सरकार ने तीन साल में ही 30 हजार से भी अधिक का कर्जा ले लिया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है, महंगाई बढ़ गई है, सरकार बनने के बाद दो बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए। इस दौरान उन्होंने शाहपुर के चड़ी में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा के साथ हुई हैवानियत के मद्दे को जोरो सोरों से उठाया। उन्होंने हिमाचल सरकार से पूछा कि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार सोई हुई है। उन्होंने पूछा कि विदेश में बैठकर बड़े-बड़े ट्वीट करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज कहां हैं। उनके मुख से इस गंभीर मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं निकला। उन्होंने कहा कि जिसने भी इस 8 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया है उसको सलाखों के पीछे होना चाहिए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

वहीं इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कौशल ने मंच संचालन बखूबी किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री राकेश चौहान, देवेंद्र कोहली, कमल शर्मा सहित अन्य सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *