पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश को किया कंगाल : सुनीता

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

कोहली, शाहपुर। कांग्रेस नेत्री, समाज सेविका एवं बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ प्रधान सुनीता ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री देश चलाते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में मुलाजिमों की सैलरी एवं पेंशन न आने का कारण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नहीं, बल्कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों का भी यही मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ही हिमाचल प्रदेश को कंगाल किया है। फ्री बिजली और पानी देकर जो हर इंसान को जरूरत नहीं है अमीर लोग इन सुविधाओं के लिए पैसा दे सकते हैं। साथ ही पूर्व भाजपा सरकार द्वारा लोगों को और भी अन्य कई तरह की फ्री सुविधा देने से हिमाचल में दिक्कतें आई हैं, जिसका खामियाजा वर्तमान सरकार को भुगतना पड़ रहा है।

 

सुनीता ठाकुर ने कहा कि जो गरीब लोग हैं सरकार उनको ही यह सुविधा दें अन्यथा नहीं। वहीं उन्होंने पेंशन और मुलाजिमों की सैलरी आने पर मुख्य मंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *