प्रदेश के प्रवेश द्वार पर परवाणु भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

यशपाल ठाकुर, परवाणु। प्रवेश द्वार परवाणु में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत परवाणु में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। परवाणु भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा की शुरुआत सेक्टर एक स्थित झंडे वाले बाबा जी के मंदिर से शुरू हुई जी सेक्टर एक एवं मुख्य बाज़ार का पूरा राउंड लगाकर परवाणु के मुख्य चौक पर समाप्त की गई।

इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं देश भक्ति के गाने गा कर पूरा माहौल देशभक्ति से सराभोर कर दिया। परवाणु भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष रहीं एवं वर्तमान प्रदेश भाजपा सचिव डॉ डेज़ी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं जिनकी अध्यक्षता में यह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

 

वहीं इस अवसर पर टकसाल पंचायत के उप प्रधान नीरज शर्मा, वार्ड पार्षद किरण चौहान, भाजपा प्रभारी अवतार जमवाल, विक्रम शर्मा, सुदामा, पूर्व पार्षद कृष्णा मंडियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास सेठ, ग्राम प्रभारी सुनील ठाकुर, विजय वर्मा, अरविंद, देवेंदर सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हालाँकि इस तिरंगा यात्रा का निमंत्रण पार्टी हितों से ऊपर उठ कर हर परवाणु वासी एवं साथ लगते ग्रामीण वासीयों को दिया गया था।

वहीं, पूर्व प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश सचिव डॉ डेज़ी ठाकुर ने बताया की इस बार हम आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा की हर भारतीय को अपने अपने घरों पर, व्यवसाइक स्थानों पर तिरंगा लगाना चाहिए और राष्ट्रवादिता की एक मिसाल पेश करनी चाहिए।

डॉ डेज़ी ठाकुर ने कहा की भारत का हर नागरिक राष्ट्र के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा की हर घर तिरंगा अभियान देश की आन बान शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता है। डेज़ी ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है, इसलिए हमें घर घर तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भवना को सुनिश्चित करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *