हिमाचल के मशहूर यू-ट्यूबर अर्नव नेहरिया को मिला सिल्वर प्ले-बटन 

Spread the love

 

धर्मशाला कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया से लिया आशीर्वाद

आवाज ए हिमाचल

तरसेम जरयाल, शाहपुर। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर बंडि कल्याडा निवासी अर्नव नेहरिया को यू-ट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले-बटन प्राप्त हुआ है।

 

आपको बता दें कि अर्नव ने वर्ष 2020 में अपने यू-ट्यूब चैनल की शुरुआत की जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार की व्लॉग्गिंग कर सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़ियाँ बटोरी। आज हिमाचल प्रदेश के नामी यू-ट्यूबर के रूप में अर्नव अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी अर्नव के लाखों फ़ॉलोअर हैं।

 

सोशल मीडिया पर धूम मचाने के अलावा अर्नव नेहरिया वर्तमान में नव-भारत युवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद भी संभाल रहे हैं और पशुहोलिक संस्था के संस्थापक सदस्य भी हैं। अर्नव नेहरिया ने बताया कि यू-ट्यूब के माध्यम से उन्हें जो धन-राशि प्राप्त होती है उसे वे समाज सेवा में लगाते हैं व युवाओं को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करते हैं।

 

अर्नव के पिता विजय नेहरिया और माता अर्चना नेहरिया कहना है कि उन्हें अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर नाज़ है। अर्नव ने अपनी स्कूली शिक्षा माउंट कार्मल गग्गल से पूरी की व वर्तमान में धर्मशाला कॉलेज से पत्रकारिता विषय मे पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा डांस डांस हिमाचल डांस के विजेता का किताब जीत चुके हैं और मिस्टर कांगड़ा भी रह चुके हैं। श्री नॉर्थ इंडिया के फाइनलिस्ट किताब तक भी पहुंच चुके हैं यंगेस्ट इन इंडिया ऑर्गेनाइजेशंन सोशल वर्क में श्री श्याम संस्था से जुड़े हैं।

अर्णव ने राजकीय महाविधालय धर्मशाला पहुंचकर कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पठानिया को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया। कॉलेज प्राचार्य ने अर्णव नेहरिया को प्ले बटन मिलने पर बहुत-बहुत बधाई बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

यूट्यूब ने बहुतों को शोहरत दिलाई है। इन्हीं में एक है शाहपुर का बेटा अर्णव नारिया। उसने अपने हुनर और क्रिएटीविटी से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल की है। अर्नब नेहरिया के यू ट्यूब पर अब तक एक लाख से अधिक सब्सक्राबर हो चुके हैं, वहीं एक-एक वीडियो को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं।

 

अर्णव नेहरिया के चैनल को एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर मिलने पर यू ट्यूब ने उन्हें अपने सिल्वर बटन से नवाजा है। यू-ट्यूब की ओर से मिले सम्मान से अर्णव नेहरिया काफी खुश व उत्साहित है। इसके साथ ही अब बह और मेहनत से वीडियो बनाने में जुट गया हैं।

 

बचपन से ही अर्णव नेहरिया को एक्टर बनने का शौक रहा और वह दिन-रात अपना हुनर निखारने में जुटा रहा है। उनके अभिनय को देशभर के लोग पसंद कर रहे हैं। लाखों में मिले व्यूज और सब्सक्राइबर उनकी लोकप्रियता को साबित करते हैं। जिसकी बदौलत यू-ट्यूब ने उनको सिल्वर प्ले बटन अवार्ड भेजकर सम्मानित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *