‘स्वस्थ ब्रह्माण्ड ग्रुप’ ने नवाजे निहारखन के मेधावी छात्र

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, जुखाला/बिलासपुर। स्वस्थ ब्रह्माण्ड ग्रुप ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला निहारखन बासला के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहारखन बासल के प्रधानाचार्य सुखदेव ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।

मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में बच्चों का हौसला बढ़ाया और शिक्षा का जीवन में क्या महत्व है इस पर प्रकाश डाला। स्वस्थ ब्रह्माण्ड ग्रुप की तरफ से मनीष, स्वाति तथा विकास ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

उन्होंने बताया कि उनका यह ग्रुप शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्रों को इनाम देकर पुरस्कृत करता है, ताकि उनका मनोबल बढ़े और उन्हें देख कर बाकी छात्रों की रूचि भी शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़े। उनके इस प्रयास से छात्रों में पढने लिखने में रूचि बड़े इसी सोच के साथ वह इस कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्कूलों में करते हैं।

 

 

स्वस्थ ब्रह्माण्ड ग्रुप ने स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों में जो छात्र सत्र 2023-24 शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्र जिन्होंने अपनी अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया है उन्हें मैडल पहना कर सम्मानित किया।

इसी के साथ ग्रुप की तरफ से पुरे स्कूल के छात्रों के लिए रिफेर्श्मेंट का आयोजन किया। स्कूल के मुख्याध्यापक जगदीश कुमार ने स्वस्थ ब्रह्माण्ड ग्रुप का उनके स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *