बागेश्वरी महिला मंडल ने भजन-कीर्तन कर किया पौधारोपण

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

कोहली, शाहपुर। बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ की ओर से शिव मंदिर नजदीक गोल डंगा में सावन महीना के अंतिम सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला मंडल प्रधान सुनीता ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं ने सुबह पूजा-अर्चना के साथ साथ हवन भी किया। इस दौरान 11 कन्याओं की पूजा भी की गई। तदोपरांत महिलाओं ने कीर्तन किया और भोज का भी आयोजन किया गया।

 

सुनीता ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने पौधारोपण भी किया तथा फूलों सहित हड़ड़ बेहड़ा सहित अन्य औषधीय पौधे लगाए तथा सुधेड़ के वार्ड 6 में सफाई अभियान चलाया।

इस मौके पर अध्यक्ष सुनीता ठाकुर, अनुराधा, संतोष, सपना बेबी, अनु शर्मा, पूर्णिमा, उषा, वीना, सिमरो, नीलू, भारत कार्य आदि भी मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *