Paris Olympics : फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, फैसले के खिलाफ अपील

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

नई दिल्ली, 7 अगस्त। पेरिस ओलंपिक्स से एक निराशा भरी खबर आई है। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट, जिन्होंने मंगलवार रात फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक पक्का किया था, बुधवार को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित की गई हैं। बुधवार सुबह के वजन में वह अपने 50 किलोग्राम भार वर्ग से कुछ ग्राम अधिक पाई गईं। इस कारण वह अपने पक्के किए हुए पदक की दौड़ से बाहर हो गईं, जिसके लिए उन्हें बुधवार रात यूएसए की रेसलर से मुकाबला करना था।

भारत के राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। सुबह उनका वजन 100 ग्राम अधिक था। उधर अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अपील करने की कोशिश की जा रही हैं।

 

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि फोगाट के महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने की खबर साझा करने में उन्हें खेद है। टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, इस सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। यह भी बताया जा रहा है कि फोगाट कैंप में इस फैसले के खिलाफ अपील करने की संभावना पर विचार हो रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *