हिमकेयर योजना को बंद कर सुक्खू सरकार ने गरीब जनता के साथ किया धोखा : रवि दत्त शर्मा

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा के अध्यक्षता में किया गया, जिसमें कांग्रेस की व्यवस्था परिवर्तन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की जन विरोधी नीतियों का घोर निंदा की गई।

सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एक प्रस्ताव पास करके माननीय राज्यपाल महोदय को प्रसेक्षित किया गया।

 

इस दौरान रवि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जयराम सरकार द्वारा 2019 में गरीब जनता के लिए चलाई गई लोकप्रिय स्वास्थ्य हिमकेयर योजना को बंद करके कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने हिमाचल की गरीब जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। सरकार अपनी व्यवस्था सुधारने के चक्कर में गरीब जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर ज्यादा से ज्यादा शब्दों में निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि सरकार को होश में आना चाहिए और सरकार को यह तुगलककी वापस लेना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *