प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं ने तोड़े भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड : जयराम

Spread the love

बोले – कांग्रेस किस बात का ढोल बजा रही है, समझ नहीं आ रहा

आवाज ए हिमाचल

ऊना। भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर नई जिम्मेदारी के साथ हिमाचल आए हैं उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आपने बहुत लंबे समय तक संगठन के लिए काम किया है जब आप क्षेत्रीय संगठन मंत्री थे तब मैने हिमाचल में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

उन्होंने कहा कि चारों लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती, 68 विधानसभा क्षेत्र में से 61 विधानसभा क्षेत्र में हमारी जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी आठ चुनाव जीती यह ऐतिहासिक है। भाजपा विधानसभा में 25 से 28 हो गई और कांग्रेस 40 के 40 रह गई। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी योजना गिना दे जो उन्होंने शुरू की है, उस समय यह सरकार मौन हो जाती हैं। कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी है, भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं रहीं हैं, इस दृष्टि से कांग्रेस से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस बात का ढोल बजा रही है वो समझ नहीं आ रहा है। वह दावा कर रहे थे कि लोक सभा में वह चार की चार जीतेंगे पर वह तो सब को सब हार गए शायद इसी बात का यह लोग ढोल बजा रहे हैं। भाजपा जीती है और हम कुल 8 चुनाव जीते है, कांग्रेस तो अपने मुख्यमंत्री के जिला में हार गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *