6753 करोड़ से निर्मित की जा रही है भानुपली-बैरी रेल लाईन- रणधीर शर्मा

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल   
                    अभिषेक मिश्रा ( बिलासपुर )
17 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रबन्धन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि भानुपली से बैरी रेल लाईन 6753 करोड से निर्मित की जा रही है। उन्होने बताया कि इस रेल लाईन पर पहाडपुर से मेहला तक तीन बडी टन्नलों के निर्माण के लिए लगभग 600 करोड रूपये के टैन्डर जारी कर दिये गए है। इस बजट को उपलब्ध करवाने के लिए उन्होने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाष नडडा , केन्द्रीय रेलवे मन्त्री अश्वनी वैष्णव व केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। शर्मा ने बताया कि भानुपली बैरी रेल लाइन पर 26 बडे और छोटे पुल तथा 20 टन्नल बनाई जानी प्रस्वावित है।
जिसमें से 20 किलोमीटर तक कार्य प्रगति पर है और 7 में से 6 टन्नलों का कार्य पुरा हो चुका है। पांच मुख्य पुलों का कार्य भी प्रगति पर है तथा 20 से 34 किलोमीटर तक भूमि अधिग्रहण की औपचारिक्ताओं को पूर्ण कर लिया गया हैं। 20 किलोमीटर रेलवे लाइन के लिए 5 बड़े पुलों तथा 7 टन्नलों का कार्य पूरा होते ही ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। पिछले पांच महीनो में भूमि अधिग्रहण के मामलों में 28 करोड़ का मुआवजा दिया गया है। उन्होने मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर की भी धन्यवाद किया कि उन्होने भूमि अधिग्रहण के मामले प्राथमिक्ता से निपटाने के आदेश दिये थे।
उन्होंने कहा कि रेल लाइन में जिन बडी टन्नल का निर्माण होना है। उनमें टी- 10 टन्नल है। ये परियोजना की सबसे लम्बी 3800 मीटर की होगी। इसका निर्माण मेहला में किया जाएगा। वहीं टी-8 टन्नल की लम्बाई 2900 मीटर है। शर्मा ने कहा कि भाजपा जब-जब सत्ता में आई है भाजपा ने विकास ही करवाया है। हिमाचल प्रदेश को रेलवे के साथ बिलासपुर में एम्स और हाईड््रो इन्जीनियरिंग कॉलेज की शौगात मिला है। स्थानीय जनता ने इन परियोजनाओं का तह दिल से स्वागत किया है। 2022 में भाजपा एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *