6 से 9 अक्तूबर तक हिमाचल में मानसून विदा होने का पूर्वानुमान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

5 अक्टूबर।  हिमाचल प्रदेश से मानसून के जल्द विदा होने के आसार बताय जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में छह से नौ अक्तूबर तक मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान भारत के उत्तर-पश्चिम कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। नौ अक्तूबर तक हिमाचल से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।

उधर, किन्नौर जिले के निगुलसरी में मंगलवार को दूसरे दिन भी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी दरकने से नेशनल हाईवे-5 पर दोनों ओर वाहनों के पहिये थमे रहे। किन्नौर और शिमला के बीच आवाजाही करने वाले हजारों लोगों व पर्यटक को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को भी यहां पहाड़ी से चलती बस पर पत्थर गिर गए थे। हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *