25 फरवरी: जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो युवकों को 5.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कथित रूप से क्षेत्र में नशे की खेप बेचने की फिराक में थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रोडी (खलेट) क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के समीप दो संदिग्ध युवक किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5.59 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीश कुमार उर्फ काका (23), निवासी घुग्गर वार्ड नंबर-10, पालमपुर (कांगड़ा) तथा मुनीश कुमार (27), निवासी बीड़ बगेहड़ा वार्ड नंबर-4, सुजानपुर (हमीरपुर) के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना पालमपुर में 24 फरवरी 2026 को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 29 के तहत अभियोग संख्या 21/26 पंजीकृत किया है। मामले की आगामी जांच जारी है।