3 जनवरी तक मौसम साफ, 4 को बारिश-बर्फबारी के आसार

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

 30 दिसम्बर।हिमाचल प्रदेश में तीन जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। चार जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार सुबह घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार रात और सोमवार तड़के हुई बर्फबारी के बाद मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। हल्के बादल छाए रहने के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर जारी है। पूरे प्रदेश के मौसम में ठंडक बनी हुई है।

मंगलवार को शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। मैदानी जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय वाहन चलाने वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा छाए रहने के चलते सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ी। दोपहर बाद ही कई क्षेत्रों में मौसम साफ होने पर धूप खिली। बुधवार को भी घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी हुई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *