265 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाला में सीबीआइ ने दाखिल की दूसरी चार्जशीट

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

                        5 जनवरी।265 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छत्रवृत्ति घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने शिमला की एक कोर्ट में दूसरी चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पंजाब के नवांशहर स्थित केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के खिलाफ हैं। सूत्रों के अनुसार इसमें हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्कालीन कर्मचारी, बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी व इस निजी संस्थान के कर्ताधर्ताओं समेत 11 लोगों को आरोपित बनाया गया है।

अब इन सब आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में केस चलेगा। चार्जशीट में शिक्षा विभाग का तत्कालीन अधीक्षक अरविंद राजटा मुख्य आरोपित हैं। पहली चार्जशीट में भी वही मुख्य आरोपित थे।

जिन आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें शिक्षा विभाग के अरविंद राजटा, माला मेहता, श्रीराम शर्मा, सुरेंद्र मोहन कंवर, अशोक कुमार, केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के हितेश गांधी, प्रेमपाल गांधी, सरोज शर्मा, किरण चौधरी, बैंक कर्मी सुरेंद्र पाल सिंहं, एक अन्य कंप्यूटर संस्थान के सुनील कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *