24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 लाख 57 हजार 229 मामले सामने आए

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

04 मई। देश में कोरोना वायरस मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। जिससे भारत को थोड़ी राहत महसूस हुई है। देश के सात राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है जो कि सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि, अभी भी इसको लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 लाख 57 हजार 229 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,449 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख 20 हजार 289 रही है जो अच्छे संकेत दिखा रही है। इसको मिलाकर देश में अब तक कुल 1 करोड़ 66 लाख 13 हजार 292 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 81.91% हो गई है।

दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में केस कम मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि विश्लेषण के लिहाज से यह बहुत शुरुआती संकेत हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अब भी चुनौती बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 2,02,82,883 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो अभी फिलहाल देश में 34,47,133 एक्टिव केस हैं। जिससे एक्टिव दर 17% हो गई है। भारत में कोरोना से अब तक कुल 2,22,408 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की मृत्यु दर 1.10% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *