24 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी : चोरी हुआ 42 लाख का टिप्पर हरियाणा से बरामद

आवाज़ ए हिमाचल

23 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के धर्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कसौली निवासी कपिल पुत्र अनंत राम ने 22 फरवरी 2026 को थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि उनका नया खरीदा टिप्पर (नंबर एचपी-64-सी-9622), जिसकी अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये है, 21 फरवरी की रात कसौली चौक, धर्मपुर के पास से चोरी हो गया।शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने संभावित मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों और टोल प्लाजाओं पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए तकनीकी जांच शुरू की। अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी को ही हरियाणा के जिला नूंह क्षेत्र से चोरी हुआ टिप्पर बरामद कर लिमहज एक रात में हुई इस चोरी के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वाहन को ट्रेस कर रिकवर कर लिया, जिससे विभाग की कार्यकुशलता की सराहना हो रही है। फिलहाल मामले में शामिल अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है तथा जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

धर्मपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। तकनीक और सतर्कता के दम पर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हिमाचल में अपराधियों के लिए बच निकलना आसान नहीं है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *