इजरायल के तेहरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले, हूती समूह ने ईरान को दिया खुला समर्थन

6 मार्च : इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को और तेज करते हुए तेहरान में सरकारी और सैन्य ढांचों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायली सेना ने शुक्रवार तड़के इसकी पुष्टि की।

इजरायल के सैन्य प्रमुख इयाल ज़मीर ने कहा कि देश अब हमलों के अगले चरण में प्रवेश कर चुका है, जिसमें ईरान की सैन्य ताकत और शासन की बुनियादी संरचनाओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनके अनुसार अमरीका-इजरायल के संयुक्त अभियान के बाद से अब तक करीब 2500 हमले किए जा चुके हैं और 6000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान की लगभग 80 प्रतिशत हवाई रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया गया है।

वहीं यमन के हूती समूह ने भी ईरान को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। हूती नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उनका संगठन किसी भी समय कार्रवाई के लिए तैयार है। उन्होंने इसे सिर्फ एक देश का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की लड़ाई बताते हुए अपने समर्थकों से एकजुट रहने का आह्वान किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *